PM Kisan 19th Installment: जाने कब तक ₹2000 मिलेगा, पीएम किसान की 19वी किस्त

दोस्तों आज हम आपको PM Kisan 19th Installment के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें हम आपको पीएम किसान योजना के सारे किस्तों के बारे में बताएंगे। यदि आप भी भारतीय किसान है और आपने योजना के लिए आवेदन किया हुआ है और पीएम किसान 18वीं किस्त अगर आपके बैंक खाते में नहीं आई है तो आपको जल्द ही KYC Process को पूरा कर लेना होगा अन्यथा आप 19वीं किस्त के राशि से भी वंचित हो सकते हैं। इसके बारे में हम आपको नीचे डिटेल से विस्तार पूर्वक जानकारी देने जा रहे हैं।

पीएम किसान योजना का 18वीं किस्त जारी कर दिया गया है, अब किसानों को 19वीं किस्त राशि का इंतजार है। इसके लिए किसानों को ऑनलाइन स्टेटस चेक करते रहना होगा, इसके बारे में हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि कैसे आप Check Beneficiary Status List‌ घर बैठे चेक कर सकते हैं। जी हां अब किसान घर बैठे पीएम किसान 19वीं किस्त का तारीख ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसलिए मेरे साथ अंत तक अवश्य बने रहें, चलिए जानते हैं क्या है पीएम किसान योजना के लेटेस्ट अपडेट्स

PM Kisan 19th Installment Highlights

लेख का नामपीएम किसान 19वीं इंस्टॉलमेंट
प्रारंभकेंद्र सरकार द्वारा
संबंधित विभागकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार
शुरुआत वर्ष2019
वर्तमान वर्ष2024
प्रतिवर्ष किश्ती राशि₹6000
प्रतिवर्ष किश्तों की संख्या3
18वीं किश्ती तिथि5 अक्टूबर 2024
19वीं किश्ती तिथि (अनुमानित)जनवरी 2024
आधिकारिक वेबसाइटpmkisan.gov.in

PM Jan Dhan Yojana 2024 : जनधन खाता धारकों को ₹10,000 मिलेगा, जाने क्या है पूरी जानकारी?

पीएम किसान योजना 2024-2025

पीएम किसान योजना एक सरकारी योजना है, जिसके तहत किसानों को सालाना ₹6000 तीन किस्तों में सहायता राशि प्रदान कराया जाता है। जिससे किसानों के कल्याण में बढ़ावा दिया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 5 अक्टूबर 2024 को महाराष्ट्र के एक कार्यक्रम के दौरान 18वीं किस्त राशि जारी करने की बात कही गई है। जिससे पूरे भारत में करीब 9.5 करोड़ से अधिक किसानों को 20,000 करोड रुपए का वित्तीय सहायता राशि उनके बैंक खाते में मिलने वाला है। अब किसानों को बिचौलियों के बिना सीधे उनके बैंक अकाउंट में धनराशि मिल सकती है, जिससे राशि वितरण प्रक्रिया में पारदर्शी आ जाती है।

किश्ती तारीख:

किश्ती संख्यातिथि
पहली किश्ती24 फरवरी 2019
दूसरी किश्ती2 मई 2019
तीसरी किश्ती1 नवंबर 2019
चौथी किश्ती4 अप्रैल 2020
पांचवी किश्ती25 जून 2020
छठी किश्ती9 अगस्त 2020
सातवीं किश्ती25 दिसंबर 2020
आठवीं किश्ती14 मई 2021
नवी किश्ती10 अगस्त 2021
दसवीं किश्ती1 जनवरी 2022
11वीं किश्ती1 जून 2022
12वीं किश्ती17 अक्टूबर 2022
13वीं किश्ती27 फरवरी 2023
14वीं किश्ती27 जुलाई 2023
15वीं किश्ती15 नवंबर 2023
16वीं किश्ती28 फरवरी 2024
17वीं किश्ती18 जून 2024
18वीं किश्ती5 अक्टूबर 2024
19वीं किश्तीजनवरी 2025 (अनुमानित)

पीएम किसान 18वीं किस्त जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा महाराष्ट्र में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त लॉन्च कर दी गई है। 5 अक्टूबर 2024 को करीब 9.5 करोड़ किसानों के बैंक खाते में 18वीं किस्त की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दी गई है। केंद्र सरकार को करीब 20,000 करोड रुपए का खर्चा इस योजना के माध्यम से होने जा रहा है। जिससे किसानों की आर्थिक सहायता के लिए योजना का शुरूआत किया गया था। जिसमें हर साल किसानों को ₹6000 का सहायता राशि दिया जाता है, वह भी तीन किश्तियों में 2000 करके तीन-चार महीने के अंतराल में दिया जाता है।

पीएम किसान 19वीं किस्त

18वीं किस्त की राशि 5 अक्टूबर 2024 को वितरित कर दी गई है, क्योंकि हर तीन-चार महीने के अंतराल में राशि वितरित कर दी जाती है इसलिए अनुमानित लगाया जा रहा है कि 19वीं किस्त की राशि जनवरी 2025 से लेकर फरवरी 2025 तक राशि वितरित कर दी जा सकती है। वैसे केंद्र सरकार के द्वारा 19वीं किस्त के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पीएम किसान 19वीं किस्त की ऑनलाइन स्थिति कैसे देखें

यदि किसान को 18वीं किस्त की राशि मिल गई है एवं 19वीं किस्त की राशि का इंतजार कर रहे हैं तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने ऑनलाइन स्थिति जांच कर सकते हैं।

  • सबसे पहले पीएम किसान के आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने इसका होम पेज खुल जाएगा, जहां पर आपको “अपनी स्थिति जानें” का विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • उसके बाद नए पेज पर पंजीकरण संख्या दर्ज कर दे एवं ओटीपी प्राप्त करें पर क्लिक कर दें।
  • उसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ जाएगा, जिसको आपको दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद कैप्चा कोड को दर्ज करके सबमिट का बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने आपका डैशबोर्ड खुल जाएगा, जहां पर आपका किश्ती तारीख एवं राशि आपके स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • इस तरह से आप ऑनलाइन स्थिति की जांच कर सकते हैं।

पीएम किसान ईकेवाईसी प्रकिया 2024-2025

पीएम किसान की 18वीं की राशि प्राप्त करने के लिए किसानों का ई केवाईसी अपडेट होना बहुत जरूरी है, जिसके लिए पीएम किसान के आधिकारिक वेबसाइट में जाकर ई केवाईसी अपडेट प्रक्रिया को पूरा करना होगा, जिसके बारे में हम आपको नीचे विस्तार पूर्वक जानकारी देने जा रहे हैं।

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान के आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने इसका होम पेज खुलेगा, जहां पर आपको ई केवाईसी का विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • उसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज कर दे एवं सर्च का विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • उसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा, जिसको आपको दर्ज कर देना होगा।
  • उसके बाद कैप्चा कोड को दर्ज करके सबमिट का विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • ओटीपी वेरीफाई हो जाने के बाद आपका ई केवाईसी अपडेट हो जाएगा।
  • इस तरह से आप ऑनलाइन ई केवाईसी को अपडेट कर सकते हैं।

संपर्क करने का विवरण

यदि आप 18वीं या 19वीं किस्त के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या कोई समस्या का समाधान पाना चाहते हैं तो आप इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • हेल्पलाइन नंबर 155261 / 011- 24300606

FAQs

आधार नंबर से पीएम किसान भुगतान की स्थिति कैसे जांचे?

  • आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद “किसान कॉर्नर” में जाकर “लाभार्थी स्थिति” पर क्लिक कर दें।
  • उसके बाद आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर एवं मोबाइल नंबर दर्ज कर दे।
  • कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • भुगतान की स्थिति आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

पीएम किसान 2024 में आधार कार्ड की स्थिति कैसे जांच कर सकते हैं?

पीएम किसान 2024 में आधार कार्ड की स्थिति देखने के लिए आपको ई केवाईसी 2024 अपडेट करना होगा। आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in में जाकर ई केवाईसी विकल्प पर क्लिक कर दें, उसके बाद आधार नंबर दर्ज करके सर्च का विकल्प पर क्लिक कर दें।

पीएम किसान 2024 का 18वीं किस्त कब जारी किया गया है?

पीएम किसान 2024 का 18वीं किस्त राशि वितरण 5 अक्टूबर 2024 को किया गया है

पीएम किसान योजना का 19वीं किस्त राशि कब जारी किया जाएगा?

केंद्र सरकार के द्वारा इसकी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है लेकिन अनुमानित है कि जनवरी 2025 से फरवरी 2025 तक 19वीं किस्त राशि जारी कर दी जाएगी।

Leave a Comment