Birsa Harit Gram Yojana 2024 : किसानों को सालाना ₹50000 इनकम, जानें योजना से जुड़े नए अपडेट्स

दोस्तों आज हम आपको Birsa Harit Gram Yojana 2024 updates के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप सिर्फ पेड़ पौधे लगाकर सालाना ₹50000 तक इनकम कर सकते हैं। इस योजना के लिए कैसे आवेदन करना है, किन-किन पौधों को दिया जा रहा है, आवश्यक दस्तावेज क्या-क्या है, पात्रता क्या है, लाभ एवं विशेषताएं इत्यादि बहुत सारी जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं और अगर आप भी Birsa Harit Gram Yojana 2024 Updates का लाभ उठाना चाहते हैं और सालाना ₹50000 इनकम करना चाहते हैं तो मेरे इस आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़ें।

झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा Birsa Harit Gram Yojana 2024 Updates योजना का शुरुआत मई 2020 में कोरोना के वक्त किया गया था। कोरोना महामारी के वक्त बहुत सारे लोग बेरोजगार हो गए थे जो अन्य राज्यों से अपने राज्य वापस आए थे। इसको ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने इस योजना का शुरूआत किया था ताकि राज्य के लोगों को दूसरे राज्यों में काम के लिए वापस जाना ना पड़े। Birsa Harit Gram Yojana 2024 Updates के तहत जिन लोगों के पास भी आधा एकड़ से अधिक जमीन है वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना में वृद्ध व्यक्ति और विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनके पास आय का कोई स्रोत नहीं होता है, ताकि उन्हें भी रोजगार से जोड़ा जा सके।

Birsa Harit Gram Yojana 2024 क्या है

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा Birsa Harit Gram Yojana 2024 का शुरूआत किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के गरीब किसानों को सौ सौ फलदार पौधे दिए जाएंगे, जिसके तहत पौधारोपण के 3 साल बाद सालाना ₹50000 तक का इनकम हो सके। इस योजना में वृद्ध व्यक्ति और विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को कम से कम 100 फलदार पौधे और अधिकतम 300 पौधे दिए जाएंगे। इस योजना से पूरे राज्य में 5 करोड़ फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ‌और 5 लाख परिवारों को इस योजना के तहत जोड़ा जाना है। Birsa Harit Gram Yojana 2024 Updates का शुरुआत 4 मई 2020 को किया गया था। कोरोना के महावारी के बाद बेरोजगारी को देखते हुए इस योजना का शुरूआत किया गया था, ताकि लोग कम मेहनत किए घर बैठे इनकम जनरेट कर सके।

Birsa Harit Gram Yojana 2024 Update News

दोस्तों आपको भी पता है कि कोविद के सिचुएशन में झारखंड की सरकार के द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई थी। बिरसा हरित ग्राम योजना के माध्यम से गांव के जमीन पर आम, अमरूद और नींबू जैसे आदि की जा सके। इसके अलावा बता दो कि इस योजना के माध्यम से अभी तक 24 जिलों के 1.16 लाख एकड़ में बागवानी उगाया जा रहा है। जिसका लाभ जनता और लोगों को मिल रहा है। जिसकी वजह से 46 लाख किसानों को इसके माध्यम से लाभ मिल रहा है। इस योजना के माध्यम से 5 करोड़ पेड़ लगाए गए हैं और जिससे एक परिवार के किसानों को इसके माध्यम से ₹25,000 तक की कमाई कर रही है।

Birsa Harit Gram Yojana 2024 Overview

आर्टिकल का नाम Birsa Harit Gram Yojana 2024
योजना का नाम बिरसा हरित ग्राम योजना
शुरू किया गया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा
राज्य झारखंड
योजना का शुरुआत 4 मई 2020
वर्तमान वर्ष 2024
संबंधित विभाग ग्रामीण विकास विभाग
उद्देश्य किसानों की आय दोगुनी करना
लाभार्थी झारखंड राज्य का किसान
लाभार्थी संख्या 5‌ लाख परिवारों को
लाभ पौधारोपण के 3 साल बाद सालाना ₹50000 इनकम
कितने पौधे दिए जाएंगे प्रत्येक किसानों को 100 पौधे और अधिकतम 300 पौधे
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन

Birsa Harit Gram Yojana 2024 का उद्देश्य

बिरसा हरित ग्राम योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के जितने भी किसान भाई है उनकी आय को दुगना करना है। इस योजना में वृद्ध व्यक्ति और विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है, क्योंकि वृद्ध व्यक्ति ज्यादा मेहनत नहीं कर सकता है , इसलिए उनको फलदार पौधे लगाने के लिए सरकार 100 पौधे दे रही है। जिसकी वह सिर्फ देखभाल करके सालाना ₹50000 तक इनकम कर सके। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पूरे राज्य में 5 करोड़ फलदार पौधा लगाना है और राज्य को हरियाली से भर देना है।

Birsa Harit Gram Yojana 2024 के लाभ

  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना का शुरूआत किया गया है।
  • इस योजना में राज्य के किसानों को 100 फलदार पौधे दिए जाएंगे।
  • जिसको वह अपनी जमीन पर लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं और अपनी इनकम दोगुना कर सकते हैं।
  • 5 लाख परिवारों को फलदार पौधा देने का निर्णय लिया गया है।
  • पूरे राज्य में 450 एकड़ जमीन पर फलदार पौधा लगाए जाएंगे।
  • इस योजना के तहत राज्य में बागवानी को बढ़ावा दिया जाना है, जिससे पूरे प्रदेश में हरियाली बनी रहे।
  • झारखंड सरकार का मुख्य उद्देश्य पूरे राज्य में 5 करोड़ फलदार पौधे लगाना है।
  • कई किसान इस योजना के तहत सालाना ₹50000 का इनकम कर रहे हैं।
  • और जिन पौधों को सड़क के किनारे लगाया जा रहा है, उनकी जिम्मेवारी ग्रामीण वासियों को दी जा रही है।

Birsa Harit Gram Yojana 2024 के विशेषताएं

  • ग्रामीण विकास विभाग के अनुसार बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत 2020-21 में 25,695 एकड़ जमीन पर पूरे राज्य में 27,90,319 फलदार पौधे लगाए गए।
  • 2021-22 में 20,648 एकड़ में 23,12,556 फलदार पौधे लगाए गए।
  • 2022-23 में 20,933 एकड़ में 23,44,551 फलदार पौधे लगाए गए।
  • 2023-24 में 43,388 एकड़ में 44,06,905 फलदार पौधे लगाए गए।
  • 5 लाख ग्रामीण परिवारों को 100 पौधे और अधिकतम 300 फलदार पौधे दिए जाएंगे।
  • झारखंड सरकार का संकल्प है कि राज्य भर में 5 करोड़ पौधारोपण किया जाएगा।
  • पौधों की देखभाल जिम्मेदारी ग्रामीण वासियों को ही दी जाएगी।
  • ज्यादातर आम और अमरूद के पौधे ही किसानों को दिए जा रहे हैं।

read more: Sarkar Aapke Dwar Jharkhand Gov in 2024 : राज्य भर में 15 सितंबर तक चलेगा अभियान, जाने कार्यक्रम से जुड़े नए अपडेट्स

Birsa Harit Gram Yojana 2024 का पात्रता मानदंड

  • आवेदक झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य के किसान नागरिक इस योजना के पात्र हो सकते हैं।
  • किसानों के पास कम से कम आधा एकड़ का जमीन होना चाहिए ,तभी आप इस योजना के पात्र हो सकते हैं।
  • वृद्ध व्यक्ति एवं विधवा महिलाओं को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।
  • महिलाएं भी इस योजना का पात्र हो सकती हैं।

Birsa Harit Gram Yojana 2024 का दस्तावेज

बिरसा हरित ग्राम योजना 2024 आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है, जो नीचे दिए गए कुछ इस प्रकार हैं:

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • भूमि संबंधित दस्तावेज
  • बैंक खाता पासबुक
  • मनरेगा कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Birsa Harit Gram Yojana 2024 ka आवेदन प्रक्रिया

बिरसा हरित ग्राम योजना 2024 का आवेदन ऑफलाइन ही किया जा रहा है, ऑनलाइन आवेदन के लिए अभी तक कोई वेबसाइट लॉन्च नहीं किया गया है। इस योजना से संबंधित कोई जानकारी आती है तो हम आपको अपडेट देते रहेंगे।

  • सबसे पहले आपको पंचायत विभाग के पास से Birsa Harit Gram Yojana 2024 का आवेदन फॉर्म लेकर आना होगा।
  • उसके बाद आपसे मांगे गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक अच्छे से फिलप कर देना होगा। जैसे नाम, पिता का नाम, आधार कार्ड नंबर, पता इत्यादि।
  • फोटो वाले बॉक्स पर अपना पासपोर्ट साइज फोटो चिपका दे।
  • उसके बाद मांगे गए दस्तावेजों को संग्रह करके फॉर्म के साथ अटैक कर दे।
  • उसके बाद आपको इस फॉर्म को आपके नजदीकी ब्लॉक में जाकर वीडियो अधिकारी के पास जमा कर दें।
  • उसके बाद आपके फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा।
  • अगर आप हरित ग्राम योजना के पात्र पाए जाते हैं, तो आपको एक रसीद दिया जाएगा।
  • राशिद में आपका पंजीयन नंबर इत्यादि रहेगा, जिसको आपको फ्यूचर उपयोग के लिए संभाल कर रखना होगा।
  • उसके बाद आप अपने नजदीकी नर्सरी में जाकर पौधा प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस तरह से आप बिरसा हरित ग्राम योजना 2024 का‌ आवेदन कर सकते हैं।

Birsa Harit Gram Yojana 2024 के तहत मिलने वाले पौधे

झारखंड सरकार के द्वारा चलाया गया इस योजना में सभी फलदार पौधे दिए जाएंगे, जिसमें सबसे ज्यादा आम को प्राथमिकता दी जा रही है और बाकी के कुछ पौधे के नाम कुछ इस प्रकार है:

  • आम (आम्रपाली, मल्लिका, हिमसागर, लंगड़ा, मालदाह, बॉम्बे ग्रीन, चौसा, गुलाब खास)
  • अमरूद
  • नींबू
  • नाशपाति
  • सरीफा
  • बेर
  • कटहल
  • सहजन
  • सपोटा (चीकू)
  • लीची
  • संतरा

Conclusion

दोस्तों आज हमने Birsa Harit Gram Yojana 2024 Updates के बारे में पूरी जानकारी देने का प्रयास किया है जैसे यह योजना क्या है, इसके उद्देश्य क्या है, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया क्या है, कितने तरह के पौधे दिए जा रहे हैं इत्यादि। आशा करते हैं मेरा यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा। इस योजना से संबंधित कोई भी जानकारी चाहते हैं तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में मैसेज छोड़ सकते हैं। मेरे साथ अंत तक बने रहने के लिए आपका धन्यवाद।

FAQs

बिरसा हरित ग्राम योजना कब शुरू हुई?

बिरसा हरित ग्राम योजना का शुरुआत 4 मई 2020 को झारखंड के मुख्यमंत्री‌ हेमंत सोरेन के द्वारा किया गया था।

बिरसा ग्रीन विलेज स्कीम क्या है?

बिरसा ग्रीन विलेज स्कीम एक अभियान है, बिरसा हरित ग्राम योजना मनरेगा की अति उपयुक्त योजना है, जिसके तहत गांव को हरा भरा और मिश्रित बागवानी करना है, जिससे गांव वालों को फलों के उत्पादन से मुनाफा हो सके और वे आत्मनिर्भर बन सके। इस योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाना है।

Leave a Comment

Exit mobile version