Ladli Behna Yojana online apply 2024 : तीसरे चरण आवेदन शुरू, अब 1500 रूपए महिलाओं के बैंक खाते में

दोस्तों आज हम आपको मध्य प्रदेश की Ladli Behna Yojana online apply 2024 के बारे में तीसरे चरण आवेदन के बारे में बताएंगे, जी हां जिन महिलाओं ने किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं किया है और इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं उनके लिए खुशखबरी है, सितंबर महीने से ही कैंप का आयोजन किया जाएगा जहां पर Ladli Behna Yojana online apply 2024 ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा । जिन महिलाओं ने पहले से ही आवेदन किया हुआ है, उनको 16वीं किस्त के बारे में भी बताएंगे। यदि आप भी 16वीं किस्त कब मिलेगी के बारे में पूरी जानकारी पाना चाहते हैं, मेरे इस लेख को अंत तक जरूर पड़े।

मध्य प्रदेश मुख्य मुख्यमंत्री डॉ़ मोहन यादव के द्वारा Ladli Behna Yojana online apply 2024 का 3.0 आवेदन सितंबर महीने में जल्द ही शुरू किया जाएगा। साथ ही यह भी बताया है कि 16वीं किस्त अब 1250 रुपए नहीं, बल्कि ₹1500 प्रति माह दिया जाएगा। जिसके लिए सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। 15वीं किस्त की राशि 15 अगस्त के दिन सभी महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया गया था। आशा है कि 16वीं किस्त की राशि 17 सितंबर विश्वकर्मा दिवस से पहले ही मिल जाएगा।

Ladli Behna Yojana क्या है ?

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लाड़ली बहना योजना का शुरूआत 5 मार्च 2023 को किया गया था। इस योजना में हर महीने महिलाओं के बैंक अकाउंट में 1250 रुपए ट्रांसफर कर दिए जाते थे। परंतु इस बार वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ़ मोहन यादव ने ₹1500 देने का घोषणा कर दिया है। इसके तहत अब महिलाओं को हर महीने ₹1500 दिए जाएंगे। लाड़ली बहना योजना 3.0 का रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले भी दो चरणों में ऑनलाइन आवेदन सक्सेसफुली कर दिया गया है, जिसका लाभ एक करोड़ से ज्यादा महिलाएं उठा रही हैं। जिन महिलाओं ने किसी कारणवश से पहले आवेदन नहीं कर पाया था ,वह महिलाएं अब फिर से आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।

लाड़ली बहना योजना 2024 सितंबर माह : ₹1250 के जगह ₹1500 प्रति माह महिलाओं को मिलेंगे।

पिछले महीने अगस्त में मुख्यमंत्री के द्वारा राखी के शुभ अवसर पर महिलाओं के खाते में ₹1500 ट्रांसफर किए गए थे। मुख्यमंत्री के द्वारा ₹1500 एक उपहार के रूप में अपनी बहनों को प्रदान किया गया था। आशा है कि इस बार भी सितंबर महीने में 10 से लेकर 17 सितंबर तक 1500 रुपए महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा।

Ladli Behna Yojana online apply 2024 Overview

योजना का नाम मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
आर्टिकल का नाम Ladli Behna Yojana online apply 2024
शुरू किया गया पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ़ मोहन यादव
संबंधित विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग
मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया
राज्य मध्य प्रदेश
शुरुआत वर्ष 2023
वर्तमान वर्ष 2024
उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना
लाभार्थी राज्य के गरीब एवं जरूरतमंद महिलाएं
धन राशि ₹1500
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन/ऑनलाइन
ऑफिशल वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in

Ladli Behna Yojana का Tagline

” सशक्त महिला, सशक्त परिवार, सशक्त समाज, सशक्त प्रदेश, सशक्त देश” इसका शाब्दिक अर्थ यह हुआ कि यदि एक महिला सशक्त बनती है तो उसका परिवार भी सशक्त होगा साथ ही साथ समाज भी सशक्त बनेगा, जिससे प्रदेश सशक्त हो जाएगा, इस तरह से पूरा देश सशक्त बन जाएगा।

Ladli Behna Yojana 2024 का उद्देश्य

लाड़ली बहना योजना मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त(strong) बनाना है, ताकि उनके परिवारों के स्वास्थ्य, शिक्षा ,पोषण स्तर में सुधार आ सके। महिलाओं को आर्थिक रूप से अधिक स्वावलंबी( independent) बनाना है साथ ही साथ परिवार में निर्णय लिए जाने पर महिलाओं की भूमिका को प्रभावित प्रोत्साहित करना। जिससे महिलाओं का आत्म सम्मान बढ़ सके और स्वयं के लिए एवं परिवार के लिए कुछ कर सके। इस योजना का उद्देश्य यदि एक महिला आत्मनिर्भर बनती है, तो वह अपने परिवार को भी आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है, जिससे पूरा राज्य आत्मनिर्भर बन जाएगा, इस तरह से पूरा देश आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकता है।

Ladli Behna Yojana 2024 का Benifits and features

  • इस योजना में करीब एक करोड़ 29 लाख महिलाएं लाड़ली बहना योजना का लाभ उठा रही हैं।
  • इसमें प्रत्येक महीने के 10 तारीख को महिलाओं के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाते हैं।
  • अब महिलाओं के बैंक खाता में 1250 रुपए की जगह ₹1500 ट्रांसफर किए जाएंगे।
  • इस योजना में पहले आयु सीमा 23 से लेकर 60 वर्ष तक था परंतु अब इसको संशोधन करके 21 वर्ष से 60 वर्ष कर दिया गया है।

Ladli Behna Yojana online apply 2024 के पात्रता मानदंड

  • महिला मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदन करते वक्त महिला का उम्र 1 जनवरी तक 21 वर्ष पूर्ण होना चाहिए और 60 वर्ष से कम होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए विवाहित महिलाएं, तलाकशुदा महिलाएं, विधवा महिलाएं , परित्यक्ता महिला ( विवाह करके छोड़ी गयी महिलाएं) भी इस योजना के पात्र होंगी।
  • महिला का सिंगल बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है।
  • महिला के स्वयं का बैंक खाता में आधार कार्ड लिंक होना चाहिए एवं डीबीटी होना चाहिए।
  • समग्र(SAMAGRA) पोर्टल पर ईकेवाईसी होना अनिवार्य है।
  • आउटसोर्सिंग एजेंसी से नियोजित कर्मचारी इस योजना के पात्र हो सकते हैं।

Ladli Behna Yojana online apply 2024 के अपात्रता मानदंड

  • महिला या उनके परिवार का सालाना इनकम 2.5 लाख से अधिक हो।
  • महिला या उनके परिवार का सदस्य आयकर दाता हो।
  • महिला या उनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी कर रहा हो।
  • महिला या उनके परिवार का कोई भी सदस्य रिटायरमेंट के बाद पेंशन ले रहा हो।
  • महिला एवं उनके परिवार के सदस्य का पांच एकड़ से अधिक सिंचाई भूमि हो।
  • महिला एवं उनके परिवार के सदस्यों के नाम चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर सहित) हो।
  • जो महिला भारत सरकार या राज्य सरकार के किसी योजना से प्रतिमाह ₹1000 या उससे अधिक प्राप्त कर रहे हो।
  • जिनके परिवार का कोई सदस्य पहले सांसद या विधायक रहा हो।
  • जिनके परिवार का कोई भी सदस्य स्थाई निकायों में निर्वाचित जनप्रतिनिधि(पंच एवं उपसरपंच को छोड़कर) हो।
  • जिनके परिवार का सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार बोर्ड निगम, मंडल, उपक्रम का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संचालक सदस्य हो।

Ladli Behna Yojana online apply 2024 के दस्तावेज

लाड़ली बहना योजना ऑनलाइन आवेदन करते वक्त निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है, जो नीचे दिए गए कुछ इस प्रकार है

  • परिवार का समग्र आईडी (SAMAGRA ID)
  • महिला का समग्र आईडी
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता संख्या
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड

Application process of Ladli Behna Yojana online apply 2024 | लाड़ली बहना योजना ऑनलाइन अप्लाई 2024 का आवेदन प्रक्रिया

यदि आप भी मध्य प्रदेश राज्य के निवासी हैं और अभी तक आपने ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है और योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो मेरे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं, जो नीचे दिए गए कुछ इस प्रकार है

Step 1: Registration

  • लाड़ली बहना अप्लाई ऑनलाइन का रजिस्ट्रेशन फॉर्म आप ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, लाड़ली बहना योजना कैंप स्थल जा करके ले सकते हैं।
  • उसके बाद आपको फॉर्म को में दी गई जानकारी को ध्यान पूर्वक फिलप करना होगा। जैसे नाम, पति का नाम, समग्र आईडी, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट नंबर इत्यादि।
  • सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संग्रह करके फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।
  • उसके बाद इस फॉर्म को फिर से उसी कैंप आयोजित स्थल पर जमा करना होगा।
  • यहां पर आपका फॉर्म का सत्यापन अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।
  • साथ ही साथ आपका बायोमेट्रिक भी लिया जाएगा, जिसमें आपका लाइव फोटो भी लिया जाएगा।
  • यदि आप इस योजना के पात्र पाए जाते हैं, तो आपको कंप्यूटर जेनरेटेड रशीद भी दिया जाएगा। जिसमें आपका पंजीयन क्रमांक दिया रहेगा।
  • रजिस्टर मोबाइल नंबर पर सक्सेसफुली फॉर्म सबमिट का मैसेज भी आ जाएगा, जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर दिया रहेगा।
  • पंजीयन क्रमांक संख्या के माध्यम से आप अपने आवेदन की स्थिति जांच कर सकते हैं।
  • इस योजना का आवेदन आपका निशुल्क किया जाएगा।
  • इस तरह से आप लाड़ली बहना योजना रजिस्ट्रेशन का प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।

Step 2 : Application status

  • लाडली बहना योजना का एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने इसका होम पेज खुल जाएगा। • जहां पर आपको मेनू में जाकर application status पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आपको पंजीयन क्रमांक या समग्र क्रमांक , कैप्चा कोड दबाकर ओटीपी भेजें पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ जाएगा, जिसको आपको दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको “खोजें” पर क्लिक कर देना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने आपकी एप्लीकेशन का स्टेटस आपके सामने खुलकर आ जाएगी।
  • आप अपने एप्लीकेशन स्टेटस को डाउनलोड या प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
  • इस तरह से आप अपने एप्लीकेशन के स्टेटस को आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Helpline number

यदि आप लाड़ली बहना योजना से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या कोई समस्या का समाधान करना चाहते हैं तो आप इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

  • हेल्प डेस्कनंबर 0755-2700800
  • मेल आईडी cmlby.wcd@mp.gov.in

Conclusion

दोस्तों आज हमने इस आर्टिकल में Ladli Behna Yojana online apply 2024 के बारे में विस्तार पूर्वक बताया है, इसमें हमने लाडली बहन योजना 3.0 के बारे में बताया है, जिसका आवेदन सितंबर महीना से शुरू होने वाला है, आवेदन का प्रक्रिया क्या है, दस्तावेज क्या है, पात्रता क्या है, अपात्रता क्या है इत्यादि के बारे में पूरी जानकारी दी है। आशा करते हैं मेरा यह लेख आपके लिए लाभदायक साबित होगा। धन्यवाद

FAQs

लाड़ली बहना योजना का फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरे?

  • लाड़ली बहना योजना का फॉर्म आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं परंतु आप इसका आवेदन ऑनलाइन नहीं कर सकते हैं, इस योजना का आवेदन के लिए आवेदिका को स्वयं जाकर आवेदन करना होगा ताकि उसका बायोमेट्रिक किया जा सके और लाइव फोटो लिया जा सके।

Ladli Bahna Yojana 3.0 का रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होगा?

लाड़ली बहना योजना 3.0 का रजिस्ट्रेशन फॉर्म सितंबर महीने से मिलना शुरू हो जाएगा।

लाड़ली बहना का पोर्टल कब खुलेगा?

लाड़ली बहना का पोर्टल 2023 में ही लांच कर दिया गया था और अब 2024 के लिए अपडेट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा, इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ़ मोहन यादव के द्वारा निर्देश दे दिया गया है।

लाड़ली बहना योजना धनराशि कितनी मिलेगी?

पहले लाड़ली बहना योजना में 1250 रुपए प्रति माह महिलाओं के बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाता था परंतु इस बार से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ₹1500 देने का घोषणा कर दिया है।

इसे भी पढ़े

Leave a Comment

Exit mobile version