PM Janani Suraksha Yojana 2024: ₹6000 महिलाओं को मिलेंगे, जाने कैसे करें आवेदन

दोस्तों आज हम आपको PM Janani Suraksha Yojana 2024 के बारे में लेटेस्ट अपडेट बताने जा रहे हैं, की कैसे गर्भवती महिलाएं इस योजना के तहत लाभ ले सकती हैं, कितने बच्चों तक इस योजना से लाभ मिलेगा, जिसमें हम आपको योजना से संबंधित जननी सुरक्षा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करना है, Janani Suraksha Yojana official website, Janani Suraksha Yojana application form, Janani Suraksha Yojana amount इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने जा रहे हैं। यदि आप भी भारतीय और गर्भवती महिला हैं, इस योजना का आवेदन कर लाभ अवश्य उठाएं। जिसके लिए आपको मेरा यह आर्टिकल अंत तक अवश्य पढ़ना चाहिए।

जननी सुरक्षा योजना मातृत्व को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है, जिसमें दो बच्चों तक के लिए मुफ्त टीकाकरण एवं इलाज की सुविधा उपलब्ध करा रही है। गांव एवं शहरों में अक्सर देखा जाता है गरीब परिवार की महिलाएं प्रसव के वक्त बहुत सारी समस्याओं का सामना करती थी, जिसके कारण माता एवं नवजात शिशु की मृत्यु भी हो जाती थी। जिसको ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने PM Janani Suraksha Yojana 2024 का शुरूआत किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य माता एवं नवजात शिशु की मृत्यु दर को कम करना है। जिसके तहत सरकार सारी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है स्वास्थ्य से लेकर इलाज तक एवं पौष्टिक भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

PM Janani Suraksha Yojana 2024 क्या है?

केंद्र सरकार के द्वारा पीएम जननी सुरक्षा योजना का शुरुआत 12 अप्रैल 2005 को किया गया था। इस योजना के तहत सरकार गर्भवती महिलाओं को ₹6000 आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर रही है। पीएम जननी सुरक्षा योजना का पहल भारत सरकार के राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के द्वारा किया गया था। इसका प्रमुख प्रयास माताओं और नवजात शिशुओं की मृत्यु दर को कम करना। जिसमें आंगनबाड़ी की आशा कर्मचारीयों का बहुत बड़ा योगदान है। जिनके सहयोग से इस योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना को भारत के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू कर दिया गया है। जिसका लाभ आर्थिक रूप से गरीब महिलाओं को दिया जा रहा है। भारत में करीब 1 करोड़ से ज्यादा महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रहे हैं, जिसके तहत सरकार हर साल 1600 करोड रुपए का खर्च कर रही है।

PM Janani Suraksha Yojana 2024 Overview

विवरणजानकारी
योजना का नामजननी सुरक्षा योजना
आर्टिकल का नामपीएम जननी सुरक्षा योजना 2024
शुरू किया गयाकेंद्र सरकार के द्वारा
संबंधित विभागस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
मंत्रीश्री जगत प्रकाश नड्डा
शुरुआत वर्ष12 अप्रैल 2005
वर्तमान वर्ष2024
उद्देश्यप्रसव के वक्त माता एवं नवजात शिशु की मृत्यु दर को कम करना
लाभार्थी19 वर्ष से अधिक गर्भवती महिलाएं
सहायता राशि₹6000
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ ऑफलाइन
हेल्पलाइन नंबर104
ऑफिशल वेबसाइटhttps://nhm.gov.in/

PM Janani Suraksha Yojana 2024 का उद्देश्य

  • मातृ एवं नवजात शिशु की मृत्यु दर को कम करना।
  • गरीब गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना।
  • गरीबी रेखा के नीचे महिलाओं को आर्थिक वित्तीय सहायता प्रदान करना।
  • गर्भवती महिलाओं को प्रसव से पूर्व मुफ्त जांच उपलब्ध करवाना।
  • प्रसव के बाद महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना।
  • स्वास्थ्य सेवाएं एवं गुणवत्ता में सुधार करना।
  • 5 साल तक बच्चों एवं माताओं को मुफ्त टीकाकरण उपलब्ध कराना।
  • बच्चे एवं माता को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना।

PM Janani Suraksha Yojana 2024 के लाभ

  • करीब 1 करोड़ से ज्यादा महिलाएं पीएम जननी सुरक्षा योजना का लाभ उठा रही है।
  • जननी सुरक्षा योजना का लाभ देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में सभी प्रकार की महिलाएं उठा सकती है।
  • इस योजना में गर्भवती महिलाओं को कुल ₹6000 दिए जाते हैं, जो सीधे उनके बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दिया जाता है।
  • इस योजना के तहत निःशुल्क टीकाकरण 5 साल तक बच्चों को दिया जाता है।
  • ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को प्रसव के बाद ₹1400 नगद दिए जाएंगे।
  • ग्रामीण क्षेत्र की सहायिका आशा कर्मचारी को मदद के रूप में ₹600 नगद राशि दिया जाता है।
  • शहरी क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को प्रसव के बाद ₹1000 नगद राशि दिया जाता है।
  • शहरी क्षेत्र की सहायिका आशा कर्मचारी को मदद करने के लिए ₹400 है नगद राशि दिया जाता है।
  • यदि किसी बीपीएल गर्भवती महिला का प्रसव घर में ही हो जाता है, तो उनको सहायता नगद राशि ₹500 दिया जाता है।
  • जिन महिलाओं ने जननी सुरक्षा योजना में आवेदन किया है, उनको यह सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं‌।
  • करीब केंद्र सरकार के द्वारा 1600 करोड रुपए हर साल इस योजना के लिए खर्च किए जाते हैं।

PM Janani Suraksha Yojana 2024 के विशेषताएं

  • पीएम जननी सुरक्षा योजना गरीब गर्भवती महिलाओं को केंद्रित करता है।
  • जिसमें संस्थागत प्रसव दर कम वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, असम, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उड़ीसा और जम्मू कश्मीर के लिए विशेष छूट दी गई है। इन राज्यों को कम प्रदर्शन करने वाले राज्य (LPS) का नाम दिया गया है।
  • जबकि शेष राज्यों को उच्च प्रदर्शन करने वाले राज्य (HPS) का नाम दिया गया है।

PM Janani Suraksha Yojana 2024 के पात्रता

  • गर्भवती महिला भारतीय होना अनिवार्य है।
  • गर्भवती महिला जिनका उम्र 19 वर्ष से अधिक होना चाहिए, केवल वहीं महिलाएं इस योजना का पात्र हो सकती है।
  • गर्भवती महिला बीपीएल(गरीबी रेखा से नीचे) श्रेणी के अंतर्गत आती हो।
  • गर्भवती महिला चाहे ग्रामीण क्षेत्र से हो या शहरी क्षेत्र, दोनों इस योजना का पात्र हो सकती है।
  • केवल दो जीवित बच्चों के जन्म तक ही महिलाएं इस योजना का पात्र हो सकती है।
  • यदि किसी कारणवश बच्चा मृत पैदा होता है, तो गर्भवती महिलाएं तीसरी बार भी इस योजना का पात्र हो सकती हैं।
  • केवल वे गर्भवती महिलाएं इस योजना का पात्र हो सकती है, जिन्होंने जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत अपना पंजीकरण कराया होगा।
  • केवल सरकारी अस्पतालों या चयनित निजी चिकित्सा केंद्रों में प्रसव करने से ही गर्भवती महिलाएं इस योजना के पात्र हो सकती हैं।

PM Janani Suraksha Yojana 2024 के दस्तावेज

पीएम जननी सुरक्षा योजना 2024 ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होना अनिवार्य है, जो नीचे दिए गए कुछ इस प्रकार है

  • आधार कार्ड
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बीपीएल कार्ड
  • ममता कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • प्रसव के बाद अस्पताल द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

PM Janani Suraksha Yojana 2024 ऑनलाइन आवेदन

PM Janani Suraksha Yojana 2024 का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको नेशनल हेल्थ मिशन का ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। कभी-कभी इसका वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन का प्रक्रिया बंद रहता है, इसलिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होगा। जहां से आप जेएसवाई ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र या सीएससी सेंटर जाना होगा।
  • इसके बाद नेशनल हेल्थ मिशन का ऑफिशियल वेबसाइट पर पीएम जननी सुरक्षा योजना 2024 पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने इसको होम पेज खुलेगा, जहां पर “पंजीकरण फार्म” तक पहुंचना होगा।
  • इसके बाद “ऑनलाइन आवेदन करें” का विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद दी गई सारे दिशा निर्देश को अच्छी तरह से पढ़ कर फॉर्म को कंप्लीट करना होगा।
  • फार्म रिजेक्शन से बचने के लिए गर्भवती महिला का नाम, पति का नाम, पता, आधार कार्ड नंबर, बैंक खाता, मोबाइल नंबर इत्यादि सभी सही-सही फिल अप करना होगा।
  • इसके बाद महिला का फोटो एवं सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड कर देना है।
  • मांगे गए सारे आवश्यक दस्तावेजों का स्कैन कॉपी अपलोड कर देना है।
  • इसके बाद सबमिट का बटन पर क्लिक करके फॉर्म को कंप्लीट कर लेना है।
  • इस तरह से आप ऑनलाइन फार्म भी अप्लाई कर सकते हैं।

PM Janani Suraksha Yojana 2024 ऑफलाइन आवेदन

PM Janani Suraksha Yojana 2024 ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको नेशनल हेल्थ मिशन ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर जननी सुरक्षा योजना फॉर्म डाउनलोड करना होगा या आंगनबाड़ी केंद्र में भी जाकर ले सकते हैं।

  • पीएम जननी सुरक्षा योजना रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर जेएसवाई फॉर्म लेना होगा।
  • इसके बाद फॉर्म को ध्यानपूर्वक अच्छे से पढ़ना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सारी जानकारी फिलप कर देना है। जैसे नाम, पति का नाम, पता, आयु ,आधार कार्ड नंबर, बैंक खाता विवरण इत्यादि।
  • इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो चिपका कर आवेदिका का हस्ताक्षर के जगह पर हस्ताक्षर कर दे या अंगूठा का निशान लगा दे।
  • इसके बाद सारे आवश्यक दस्तावेजों को संग्रह करके फार्म के साथ अटैच कर दे।
  • उसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को आंगनवाड़ी केंद्र में जमा कर दे।
  • उसके बाद आगे का प्रक्रिया आंगनवाड़ी आशा कर्मचारी के द्वारा फॉर्म को आगे भेज दिया जाता है।
  • इस तरह से आप पीएम जननी सुरक्षा योजना 2024 का ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं।

PM Kisan 18th Installment Date 2024, Beneficiary List Village Wise & Check Status In Hindi

PM Janani Suraksha Yojana 2024 हेल्पलाइन नंबर

पीएम जननी सुरक्षा योजना 2024 आवेदन प्रक्रिया से संबंधित कोई भी जानकारी लेना चाहते हैं या किसी प्रकार का समस्याओं का समाधान चाहते हैं तो आप इस हेल्पलाइन नंबर में कॉल करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं

  • हेल्पलाइन नंबर 104 या 18001804444

Conclusion

दोस्तों आज हम आपको PM Janani Suraksha Yojana 2024 के बारे में पूरी डिटेल से जानकारी देने का प्रयास किया है। जिसमें हमने जननी सुरक्षा योजना क्या है, उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन करने का प्रक्रिया, हेल्पलाइन नंबर इत्यादि को लेकर डिस्कस किया है। आशा करते हैं आपको मेरा यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा, तो आप अपने फ्रेंड्स और फैमिली में शेयर जरूर करें। धन्यवाद

FAQs

जननी सुरक्षा योजना 6000 प्रति माह क्या है?

जननी सुरक्षा योजना 6000 प्रतिमाह एक सरकारी योजना है, जिसके तहत प्रसव के दौरान और उसके बाद माताओं को वित्तीय सहायता धनराशि प्रदान करती है। वें यह भी शुनिश्चित करते हैं कि माताओं के बच्चों के जन्म के बाद उन्हें सही देखभाल मिल सके।

सरकारी अस्पताल में डिलीवरी होने पर कितना पैसा मिलता है?

गर्भवती महिलाओं को कुल 16000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि दी जाती है। जिसके लिए जननी सुरक्षा योजना में ऑनलाइन आवेदन करना होता है।

जननी सुरक्षा योजना में कितना पैसा मिलता है?

जननी सुरक्षा योजना के तहत जच्चा बच्चा को पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराने के हिसाब से 6000 रुपए दिया जाता है।

जननी सुरक्षा योजना ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें?

जननी सुरक्षा योजना का आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। उसके बाद ऑनलाइन आवेदन करें का विकल्प पर क्लिक कर दें। उसके बाद पंजीकरण फार्म खुलकर आ जाएगा, जहां पर आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Leave a Comment

Exit mobile version