Ration Card eKYC Jharkhand : 30 सितंबर से पहले करें अपडेट

दोस्तों आज हम आपको Ration Card Ekyc Jharkhand के बारे में बताने जा रहे हैं। इतना ही नहीं हम आपको ration card से जुड़े लेटेस्ट अपडेट बताएंगे। यदि आपने भी अपना राशन कार्ड अभी तक ई केवाईसी नहीं कराया है, तो जल्दी डीलर दुकान में जाकर राशन कार्ड अपडेट कर ले, अन्यथा आपका राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा और यदि आपने राशन कार्ड ई केवाईसी कर लिया है तो आप aahar.jharkhand.gov.in में जाकर अपना ration card ekyc status Jharkhand चेक कर सकते हैं।

यदि आप Jharkhand ekyc ration card online status check करना चाहते हैं, तो मेरा यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। केंद्र सरकार के द्वारा ration Card ekyc degitalization करने का निर्देश दिया गया है। जिसके कारण झारखंड सरकार ने 30 सितंबर तक राशन कार्ड ईकेवाईसी करने का अंतिम तिथि जारी कर दिया है। 30 सितंबर से पहले आपको अपना राशन कार्ड का ई केवाईसी कर लेना है अन्यथा आपका राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा या फिर आपका नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा। इसलिए मेरा यह लेख ration card ekyc jharkhand 2024 लास्ट तक अवश्य पढ़े।

Ration Card eKYC Jharkhand क्या है

झारखंड राशन कार्ड ई-केवाईसी (e-KYC) एक इलेक्ट्रॉनिक प्रक्रिया है, जिसका अर्थ है इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर। ई केवाईसी करने का उद्देश्य राशन कार्ड धारकों की पहचान की जानकारी ऑनलाइन अपडेट करना है। यह प्रक्रिया झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई है, जिससे राशन कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड की जानकारी ऑनलाइन अपडेट करने में मदद मिलेगी। ताकि जितने भी फर्जी कार्ड धारक परिवार है, उनका नाम राशन कार्ड से हटाया जा सके। इसलिए झारखंड सरकार ने ईकेवाईसी करने की प्रक्रिया को कंपलसरी कर दिया है।

Jharkhand Ration Card e-KYC लास्ट डेट कब तक है

राशन कार्ड ई केवाईसी अपडेट की लास्ट डेट 30 सितंबर 2024 तक रखी गई है, इसके पूर्व ही आप सभी को अपना राशन कार्ड अपडेट कर लेना होगा। राशन कार्ड ई-केवाईसी की प्रक्रिया बहुत आसान है। आपको बस अपने नजदीकी राशन डीलर के पास जाना होगा और वहां से अपने आधार कार्ड और राशन कार्ड की सहायता से ई-केवाईसी करा सकते हैं। यह प्रक्रिया करने में केवल 5 मिनट का टाइम लगता है और इसके लिए आपको बायोमेट्रिक ऑथेंटिक फिंगरप्रिंट के माध्यम से पूर्ण करनी होगी।

ration card ekyc jharkhand 2024 Highlights

आर्टिकल का नामराशन कार्ड ई केवाईसी झारखंड
योजना का नामआहर झारखंड
शुरूआत किया गयाझारखंड सरकार के द्वारा
लाभार्थीकार्ड धारक परिवार
लाभराशन कार्ड अपडेट
ई केवाईसी स्टेटस चेक ऑनलाइनउपलब्ध
ऑफिशल वेबसाइटaahar.jharkhand.gov.in

राशन कार्ड ई केवाईसी झारखंड के मुख्य उद्देश्य

  • राशन कार्ड धारकों की पहचान की जानकारी ऑनलाइन अपडेट करना।
  • राशन कार्ड धारकों को अपने राशन की खरीदारी में आसानी प्रदान करना।
  • राशन कार्ड धारकों को उनके राशन कार्ड की जानकारी ऑनलाइन देखने की सुविधा प्रदान करना।
  • राशन कार्ड धारकों को उनके राशन कार्ड की जानकारी ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा प्रदान करना।

झारखंड राशन कार्ड ई-केवाईसी के लाभ:

  • ऑनलाइन पहचान सत्यापन
  • समय और पैसे की बचत
  • सुरक्षित और विश्वसनीय प्रक्रिया
  • राशन कार्ड की जानकारी ऑनलाइन अपडेट
  • राशन की खरीदारी में आसानी

राशन कार्ड ई केवाईसी झारखंड के आवश्यक दस्तावेज

  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड

झारखंड राशन कार्ड ई-केवाईसी की प्रक्रिया:

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी राशन डीलर के पास जाना होगा।
  • उसके बाद अपने आधार कार्ड और राशन कार्ड की सहायता से ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करें।
  • बायोमेट्रिक ऑथेंटिक फिंगरप्रिंट के माध्यम से ई केवाईसी पूर्ण हो जाती है।
  • इस तरह से ई-केवाईसी की प्रक्रिया केवल 5 मिनट में पूरी हो जाएगी।

ration card ekyc jharkhand status check करने की प्रक्रिया

झारखंड राशन कार्ड ईकेवाईसी ऑनलाइन स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको आहार झारखंड का ऑफिशियल वेबसाइट aahar.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने इसका होम पेज खुलकर आ जाएगा। जो कुछ इस प्रकार से आपके सामने दिखेगा
  • इसके बाद आपको मेनू में जाकर “लाभुक के कार्ड की जानकारी” पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद आपको डिजिटलीकरण पर क्लिक कर देना होगा।
  • जहां पर आप अपने जिला का ईकेवाईसी कार्डधारियों की संख्या देख सकते हैं।
  • इसके बाद आपको बैक कर लेना है और राशन कार्ड विवरण पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगी जहां पर आपको अपना जिला, ब्लॉक, गांव, कार्ड टाइप, राशन कार्ड नंबर इत्यादि दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद कैप्चा कोड को दबाकर सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आपका राशन कार्ड का विवरण खुद कर जाएगा। जहां पर आप अपने पूरे परिवार के सदस्यों का ई केवाईसी स्टेटस देख सकते हैं।

Conclusion

दोस्तों आज हमने आपको ration card ekyc jharkhand 2024 के बारे में पूरी जानकारी डिटेल से देने का प्रयास किया है, राशन कार्ड ई-केवाईसी झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे राशन कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड की जानकारी ऑनलाइन अपडेट करने में मदद मिलेगी। यह पहल झारखंड के सभी राशन कार्ड धारकों के लिए आवश्यक है, जिससे वे अपने राशन की खरीदारी में आसानी हो सके। आशा करते हैं मेरा यह आर्टिकल आपके लिए लाभदायक साबित हुआ होगा। धन्यवाद

Leave a Comment

Exit mobile version