Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana 2024 : किशोरी बालिकाओं को मिलेंगे ₹40,000, जाने कैसे करें आवेदन

दोस्तों आज हम आपको Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana 2024 या Savitribai fule Kishori samriddhi Yojana 2024 के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें हम आपको योजना से संबंधित सारी जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे। सावित्रीबाई फुले योजना रजिस्ट्रेशन का आवेदन अब ऑनलाइन भी उपलब्ध हो चुका है।

लेकिन गांव के कई लोगों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का आवेदन करना नहीं आता है, इसलिए हम आपको योजना का ऑनलाइन आवेदन एवं ऑफलाइन आवेदन दोनों बताएंगे, ताकि आप घर बैठे आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सके। इसलिए मेरा यह लेख Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana 2024 को अंत तक अवश्य पड़े, तो चलिए जानते हैं ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया क्या है।

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana Jharkhand का शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा किया गया है , जिसका उद्देश्य राज्य के आर्थिक रूप से गरीब एवं जरूरतमंद परिवार के पुत्री के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पोषण के लिए वित्तीय रूप से आर्थिक सहायता प्रदान करना, जिसके अंतर्गत कक्षा आठवीं से लेकर 12वीं तक के बालिकाओं के लिए ₹40000 का प्रोत्साहन राशि प्रदान कराया जा रहा है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा साथ ही ऑफलाइन आवेदन Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana 2024 form PDF download के बारे में भी बतायेंगे, जिसके बारे में हम आपको नीचे डिटेल से जानकारी देने जा रहे हैं।

Table of Contents

Toggle

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana 2024

मुख्यमंत्री सुकन्या योजना को ही सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के नाम से जाना जाता है। जिसका शुरुआत महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा 2019 में आरंभ किया गया था। इस योजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा 2022 में किया गया था। सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना का उद्देश्य समाज में बेटियों के जन्म पर पाई जाने वाली नकारात्मक सोच, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह जैसे सामाजिक कुरीतियां, बालिकाओं के लिंगानुपात में कमी, बालिकाओं के शिक्षा की कमजोर स्थिति को दूर या खत्म करना है। जिसके तहत कक्षा आठवीं से लेकर 12वीं तक की बालिकाओं को ₹20000 एवं 18 -19 वर्ष में ₹20000 दिए जा रहे हैं।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना Highlights

आर्टिकल का नामसावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2024
शुरू किया गयामुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा
संबंधित विभागमहिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार
शुरुआत वर्ष2022
वर्तमान वर्ष2024
लाभार्थीकक्षा 8-12वीं तक की बालिकाएं
लाभकक्षा 8-12वीं में 20,000 रुपए
उद्देश्यकन्या जन्म पर नकारात्मक सोच खत्म करना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://savitribaipksy.jharkhand.gov.in

Sauchalay Yojana Registration 2024: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, जल्द उठाया ₹12000 का लाभ

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना अपडेट्स न्यूज

दैनिक जागरण न्यूज़ मीडिया के अनुसार झारखंड सरकार के द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के माध्यम से 9 लाख छात्रों को जोड़ा जाएगा, जिसकी वजह से उन्हें हर महीने 40000 तक रुपये मिलेगा. Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana के माध्यम से जो किशोर अवस्था में छात्र है उन्हें छात्रवृत्ति दिया जाएगा ताकि वह अपने उज्जवल भविष्य को सुरक्षित कर पाएंगे. वैसे देखा जाए इस योजना के डाटा के अनुसार वर्ष 2022-23 में 7,28,332, वर्ष 2023-24 में 7,15,061, वर्ष 2023-24 में 2,07,296 छात्रों को आवेदन के लिए अनुमति और राशि के लिए भी अनुमति दी गई है.

इसके तहत सरकार 9 लाख को जोड़ने का लक्ष्य रखी है यानी की इस वित्तीय वर्ष में सरकार का लक्ष्य है कि नौ लाख छात्राओं को इस योजना से जोड़ा जाए। इस योजना के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में कक्षा 8 से 12 तक की प्रत्येक छात्रा को चरणबद्ध रूप से वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। कक्षा 8 और 9 में पढ़ने वाली छात्राओं को 2,500-2,500 रुपये, जबकि कक्षा 10, 11 और 12 की छात्राओं को 5,000 रुपये की धनराशि उनके बैंक खातों में सीधे भेजी जाएगी, जिससे उनकी शिक्षा का मार्ग सरल और सशक्त हो सके। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके शैक्षणिक सफर को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना है।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2024 का उद्देश्य

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2024 का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं:

  • महिला सशक्तिकरण: योजना का मुख्य उद्देश्य एवं बालिकाओं को सशक्त बनाना है, ताकी आने वाला पीढ़ी मजबूत हो सके, जिससे वे अपने जीवन का निर्णय स्वयं ले सके और आत्मनिर्भर बन सकें।
  • बालिका शिक्षा पर जोर: योजना का उद्देश्य बालिकाओं के शिक्षा और प्रशिक्षण पर जोर देना है, जिससे महिलाएं शिक्षित हो सकेंगी।
  • बाल विवाह प्रथा का अंत: बालिकाओं के शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए सहायता राशि प्रदान कर बाल विवाह प्रथा को भी खत्म किया जा सकता है।
  • उच्च कक्षाओं के बालिकाओं के शिक्षा में व्यय में सहयोग करना एवं विद्यालय परित्याग को कम करना एवं उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना।
  • किशोरियों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में उनकी सहायता करना।
  • किशोरियों के अपने जीवन के संबंध में स्वतंत्र निर्णय लेने में सक्षम बनाना। जिससे वे अपने अधिकारों की रक्षा स्वयं कर सके।

सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता

कक्षाप्राप्त अनुदान (₹)
कक्षा 8वीं में नामांकित बालिका₹2500
कक्षा 9वीं में नामांकित बालिका₹2500
कक्षा 10वीं में नामांकित बालिका₹5000
कक्षा 11वीं में नामांकित बालिका₹5000
कक्षा 12वीं में नामांकित बालिका₹5000
18-19 वर्ष की बालिका को एक मुश्त अनुदान₹20000

यह तालिका बालिकाओं की कक्षा और उम्र के अनुसार मिलने वाले अनुदान को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

सावित्रीबाई फुले योजना का पात्रता मानदंड

  • किशोरी बालिका झारखंड राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • माता-पिता के प्रथम दो पुत्रियों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • योजना का लाभ केवल आठवीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के बालिकाओं को ही दिया जाएगा।
  • 12वीं कक्षा के बाद बालिका का उम्र 18-19 वर्ष के बीच होना चाहिए, ताकि एकमुश्त अनुदान ₹20000 का आवेदन कर सके।
  • यदि बालिका विकलांग है, तो उसे एक विशेष छूट दी जाएगी।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के और अपात्रता मानदंड

  • बालिका के माता-पिता सरकारी नौकरी कर रहे हो।
  • बालिका के माता-पिता आयकर दाता हो।
  • बालिका के माता-पिता रिटायरमेंट के बाद पेंशन का लाभ उठा रहे हो।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदिका का आधार कार्ड
  • अभिभावक (माता-पिता) का आधार कार्ड
  • आवेदिका का फोटो
  • आवेदिका का बर्थ सर्टिफिक
  • आवेदिका का बैंक पासबुक(पहला पेज जहां बैंक अकाउंट नंबर हो)
  • आवेदिका का मतदाता पहचान पत्र (केवल 18-19 वर्ष की बालिका के लिए अनिवार्य है)
  • विद्यालय संबंधित प्रमाण पत्र। जैसे स्कूल सर्टिफिकेट, आईडी कार्ड, प्रवेश प्रमाण पत्र, विद्यालय द्वारा प्राप्त अन्य दस्तावेज इत्यादि।
  • अभिभावक का स्वभाव घोषणा पत्र (इनकम सर्टिफिकेट डिक्लेरेशन)
  • मोबाइल नंबर

सावित्रीबाई फुले योजना 2024 का ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2024 ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरा करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के Beneficiary registration:

  • इस योजना का आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदक को पोर्टल (www.savitribai.jharkhand.gov.in) में रजिस्ट्रेशन कर अपना लॉगिन आईडी बनाना होगा।
  • अपना लॉगिन आईडी बनाने के लिए आवेदक को होम पेज में जाकर “लॉगिन मेनू” में क्लिक कर देना होगा।
  • उसके बाद लॉगिन मेनू में जाकर “बेनिफिशियरी लॉगिन” पर क्लिक कर देना होगा।
  • न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको “Register now” पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आवेदक को अपना सारा डिटेल्स फिल अप करना होगा। जैसे आवेदक का पूरा नाम, मोबाइल नंबर, जिला, सुरक्षा प्रश्न उत्तर दर्ज करना होगा एवं स्ट्रांग पासवर्ड बनाना होगा।
  • उसके बाद रजिस्ट्रेशन करें/ Register पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस प्रकार से आपका रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होती है, इसके बाद आपको लॉगिन करके फॉर्म को कंप्लीट करना होगा।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के Beneficiary login

  • सबसे पहले आवेदक को इसके ऑफिशल वेबसाइट www.savitribai.jharkhand.gov.in में जाना होगा।
  • इसके बाद लॉगिन मेनू में जाकर बेनिफिशियरी लॉगिन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एवं क्रिएट किया गया पासवर्ड को दर्ज कर देना होगा।
  • इसके बाद कैप्चा कोड को दर्ज करके लॉगिन का विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के Beneficiary Dashboard:

  • इसके बाद आवेदक का डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा, जहां पर “अप्लाई ऑनलाइन” पर क्लिक करके “अप्लाई” पर क्लिक कर देना होगा।
  • अप्लाई पर क्लिक करने के बाद पात्रता संबंधी दिशा निर्देश आ जाएगा, दिशा निर्देश को ध्यान पूर्वक अच्छे से पढ़ने के बाद नीचे चेक बॉक्स पर टिक मार्क करके “एक्सेप्ट” का बटन पर क्लिक कर देना होगा।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के New beneficiary registration

  • आवेदक का फॉर्म खुलकर आ जाएगा, जहां पर लाभुक का विवरण, वित्तीय वर्ष इत्यादि सभी को अच्छे से ध्यान पूर्वक फिल्म कर देना होगा।
  • इसके बाद आधार डिक्लेरेशन चेक बॉक्स पर टिक मार्क करके “सेव एंड नेक्स्ट” पर क्लिक कर देना होगा।
  • आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा होने के बाद आवेदन क्रमांक संख्या स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसके बाद बेनिफिशियरी रजिस्ट्रेशन सक्सेसफुली मैसेज आ जाएगा।
  • इसके बाद “प्रॉसीड फॉर पार्ट 2” पर क्लिक कर देना होगा।

Form part – 2:

  • इसके बाद आवेदन का भाग 2 पेज खुलकर आ जाएगा।
  • जहां पर बेनिफिशियरी कॉन्टैक्ट डीटेल्स, बेनेफिशरी बैंक डिटेल्स, स्कूल डीटेल्स, अवेदिका द्वारा पूर्व में प्राप्त लाभ का विवरण इत्यादि सभी डिटेल्स को ध्यानपूर्वक अच्छे से फिलप कर देना होगा।
  • इसके बाद “सेव एंड नेक्स्ट” का विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भाग 2 सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद आपके स्क्रीन के सामने एक मैसेज दिखाई देगा, जिसमें डॉक्यूमेंट अपलोड और रिव्यू डिटेल्स बटन होंगे।

नोट: भरी हुई जानकारी को फिर से चेक करने के लिए रिव्यू डिटेल्स के बटन पर क्लिक कर सकते हैं या दस्तावेज अपलोड करने के लिए “डॉक्यूमेंट अपलोड” बटन पर क्लिक कर दे।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए Document Upload:

  • डॉक्यूमेंट अपलोड बटन पर क्लिक करने के बाद डॉक्यूमेंट अपलोड का पेज खुलकर आ जाएगा।
  • जहां पर आपको अपलोड बेनिफिशियरी डॉक्यूमेंट पर बैंक पासबुक, बर्थ सर्टिफिकेट, बेनेफिशरी आधार, स्कूल सर्टिफिकेट अपलोड कर देना होगा।
  • अपलोड गार्जियन डिक्लेरेशन में “इनकम सेल्फ डिक्लेरेशन” को अपलोड कर देना होगा।
  • दस्तावेज अपलोड होने के बाद एप्लीकेशन का पूर्वावलोकन कर सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए “फाइनल सबमिट” बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद आपका फॉर्म का फाइनल सबमिशन हो जाएगा और “आवेदिका का पंजीकरण विवरणी” आपके स्क्रीन में खुलकर आ जाएगा, जिसका आपको प्रिंटआउट करके अपने पास रख लेना होगा।

आवदिका का पंजीकरण फार्म का प्रिंट आउट एवं सारे आवश्यक दस्तावेज को संलग्न करके स्कूल के प्रिंसिपल के पास जमा कर देना होगा, स्कूल प्रिंसिपल द्वारा सत्यापन करने के बाद ही आपका फॉर्म का सत्यापन को आगे बढ़ाया जाएगा।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2024 फार्म सत्यापन प्रक्रिया

  • Student entry: सर्वप्रथम स्टूडेंट द्वारा फ़ार्म भरा जाता है, उसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म सारे आवश्यक दस्तावेज का छाया प्रति स्कूल प्रिंसिपल के पास जमा कर देना होता है।
  • Student verification by school: इसके बाद स्कूल के प्रिंसिपल के द्वारा आवेदन फार्म का सत्यापन किया जाता है और ऑनलाइन अप्रूवल अपलोड कर दिया जाता है, ताकि आगे का वेरिफिकेशन प्रोसेस हो सके।
  • Form verification by LS: इसके बाद फार्म का वेरीफिकेशन लोकल सप्लाई ऑफीसर के द्वारा किया जाता है और एप्लीकेशन फॉर्म को आगे फॉरवर्ड कर दिया जाता है।
  • Approved by CDPO: एलएस ऑफिसर के अप्रूवल के बाद ही सीडीपीओ के द्वारा फार्म का सत्यापन किया जाता है एवं अप्रूवल दिया जाता है।
  • Sanction by DSWO: सीडीपीओ द्वारा अप्रूवल के बाद डीएसडब्ल्यूओ के द्वारा फॉर्म को सत्यापित किया जाता है एवं फ़ॉर्म अप्रूव्ड कर दिया जाता है।
  • Payment through PFMS: इसके बाद पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम के द्वारा लाभार्थी के बैंक खाते में पैसे जमा कर दिए जाते हैं।

Conclusion

दोस्तों आज हमने आपको Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana 2024 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने का प्रयास किया है। जिसमें हमने आवेदन प्रक्रिया के बारे में पूरे डिटेल से चर्चा किया है, जिसका मदद लेकर आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इस योजना से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं,तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपना मैसेज छोड़ सकते हैं। आशा करते हैं मेरा यह आर्टिकल आपके लिए लाभदायक साबित हुआ होगा। धन्यवाद

संपर्क विवरण के बारे

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को लेकर आपको किसी प्रकार की जानकारी पानी में प्रॉब्लम या आवेदन करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो इसके हेल्पलाइन नंबर में संपर्क करके आप अपना समस्या का समाधान ढूंढ सकते हो जो कि नीचे दिया गया है।

  • Helpline Number – 0651 2400757, 0651 2223544

FAQs

सावित्रीबाई फुले योजना की अंतिम तिथि क्या है?

वित्तीय वर्ष 2024 25 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 जुलाई 2024 से शुरू हो गई है एवं इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है।

सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना का आधिकारिक वेबसाइट https://savitribaipksy.jharkhand.gov.in/

सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना के लिए आयु सीमा क्या है?

सावित्रीबाई फुले किशोरी योजना के लिए आवेदिका का उम्र 14 वर्ष से 19 वर्ष के बीच होना चाहिए। आवेदिका के 18 वर्ष तक पूर्ण होने में विवाह की तैयारी या उच्च शिक्षा के लिए ₹20000 का एकमुश्त अनुदान प्रदान कराया जाता है, जिससे शिक्षा पूरी होने तक विवाह को टालने में मदद मिलती है।

सावित्रीबाई फुले जयंती की जानकारी क्या है?

सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 में हुआ था, इस दिन को विशेष दिवस के रूप महिला को याद करके एवं सम्मान देने के लिए मनाया जाता है , जो स्वयं कभी स्कूल ना जा सकी वह महिलाओं की शिक्षा के लिए लड़ाई लड़ी और भारत में क्रांति की चिंगारी जलाई।

Leave a Comment

Exit mobile version